H

बलौदाबाजार हिंसा : दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा, उपद्रवियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई - उपमुख्यमंत्री अरुण साव

By: Richa Gupta | Created At: 11 June 2024 12:05 PM


प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों को पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।उन्होंने सभी से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।

bannerAds Img
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकोनी में बीते दिनों जैतखाम में हुए तोड़फोड़ मामले में कार्रवाई से असंतुष्ट सतनामी सामाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी उग्र और हिंसक हो गए। इन उपद्रवियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग लगा दी। इसके साथ ही 100 से ज्यादा दोपहिया और 30 चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। वहीं बलौदाबाजार घटना के बाद पूरे शहर में 16 जून तक धारा 144 लागू कर दिया गया है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी है। वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों को पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।उन्होंने सभी से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस मामले पर कहा कि छत्तीसगढ़ शांति और सद्भावना का गढ़ रहा है। यहां इस प्रकार की घटना का इतिहास नहीं रहा है। ये परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की धरती है। समाज को बदनाम करने वाले असामाजिक तत्वों ने यह षड्यंत्र किया है, इस घटना में जिन लोगों का हाथ है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, सरकार ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल रात को ही उच्चस्तरीय बैठक ली और मामले की विस्तृत समीक्षा की है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन मुस्तैदी से जांच कर रहा है। सीएम ने समाज प्रमुखों से भी बातचीत की है। उन्होंने सभी से सौहाद्र और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, गृहमंत्री विजय शर्मा और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों ने सभी उच्च अधिकारियों के साथ देर रात तक बलौदाबाजार में घटना स्थल का मुआयना किया है.।उन्होंने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।