H

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में दिग्गजों का जमावड़ा, सीएम केजरीवाल मस्तूरी और मान कवर्धा में आज करेंगे रोड शो...

By: Shivani Hasti | Created At: 04 November 2023 05:51 AM


bannerAds Img
CG NEWS : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आप नेताओं ने बिलासपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया है। आज 4 नवंबर शनिवार को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मस्तूरी और कवर्धा में रोड शो करेंगे। आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि ये छत्तीसगढ़ की जनता अब बदलाव चाहती है। पूरा छत्तीसगढ़ दोनों मुख्यमंत्रियों के स्वागत के लिए तैयार है।प्रदेश की जनता अपने चहेते मुख्यमंत्रियों के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने वाली है। कोमल हुपेंडी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जनता के साथ हमेशा धोखा किया लेकिन अब जनता के पास आम आदमी पार्टी के तौर पर मजबूत विकल्प है और जनता हमें आशीर्वाद देने जा रही है।

Read More: CG NEWS : आज कोंडागांव और खैरागढ़ दौरा CM भूपेश बघेल,आमसभा के बीच करेंगे प्रचार....