H

कुलदेवता मानकर जिनकी वर्षो से हो रही थी पूजा: वो निकले डायनासोर के अंडे

By: Sanjay Purohit | Created At: 20 December 2023 07:44 AM


धार जिले और उसके आसपास के 120 किलोमीटर के क्षेत्र में डायनासोर के 256 अंडे मिले

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में लोग कुलदेवता मानकर जिस चीज की पूजा कर रहे थे, अब पता चला है कि वह डायनासोर का अंडा है। लोग मानते थे कि ये कुलदेवता उनके खेतों और मवेशियों को बचाएंगे। गोल आकार के डायनासोर के अंडे की लोग काकर भैरव के रूप में पूजा कर रहे थे। एमपी के धार और उसके आसपास के जिलों में कई सालों से गांव के लोग स्टोन बॉल्स को कुलदेवता मानकर पूज रहे थे। अब वे डायनासोर के अंडे निकले हैं। सच्चाई सामने आई तो पहले तो लोगों को विश्वास नहीं हुआ। लोग इसे जानकर हैरान रह गए।

विशेषज्ञों ने क्या कहा

लखनऊ स्थित बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के विशेषज्ञों ने इस बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि धार जिले और उसके आसपास के 120 किलोमीटर के क्षेत्र में डायनासोर के 256 के करीब अंडे मिले हैं। विशेषज्ञों की टीम को जब वहां गोल वस्तु मिलने की बात का पता चला था तो उन्होंने इसकी जांच शुरू की थी। विशेषज्ञ अब इस गोल आकार की वस्तु के बारे में लोगों को बता रहे हैं।जाच में ही इस बात का खुलासा हुआ हैं, कि ये लुप्तप्राय जीव डायनासोर के अंडे हैं|

लुप्त हो चुके है डायनासोर

डायनासोर के ये अंडे लोगों को धार और आसपास के इलाकों में खुदाई के दौरान मिले थे। सच्चाई पता चलने के बाद भी कई लोग अभी भी पूजा करना जारी रखने की बात कह रहे हैं। बता दें कि डायनासोर इस धरती से लुप्त हो चुका है। 6 करोड़ साल से भी ज्यादा समय पहले वे धरती पर पाए जाते थे। तब इंसानों की उत्पत्ति भी नहीं हुई थी।