H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

आज मनाया जा रहा है हिंदी दिवस, जानें क्यो मनाया जाता है ये दिवस

By: Richa Gupta | Created At: 14 September 2023 03:52 PM


हमारे देश में हर साल भारत की आजादी से पहले 14 सितंबर 1946 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था।

banner
हिंदी भाषा विश्व की प्रमुख भाषाओं में से एक है। हिंदी भाषा को भारत की पहचान के रूप में भी देखा जाता है। हमारे देश की राजभाषा कही जाने वाली हिंदी भाषा आज दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हमारे देश में 22 आधिकारिक भाषाओं को मान्यता प्राप्त हैं, जिनमें से हिंदी भाषा सबसे ज्यादा बोली जाती है। हमारे देश में हर साल भारत की आजादी से पहले 14 सितंबर 1946 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था। जिसके बाद से इसी दिन भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है।

14 सितंबर 1953 को हुई थी शुरुआत

14 सितंबर 1953 को हिंदी दिवस मनाने की आधिकारिक तौर पर शुरुआत हुई थी। 1953 में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संसद भवन में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। तब से हर वर्ष इस दिन को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

क्यों मनाते है हिंदी दिवस

वैसे तो भारत में कई भाषाएं हैं लेकिन हिंदी भाषा भारत के सभी राज्यों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों को जोड़ने का काम करती है। अंग्रेजी भाषा के बढ़ते महत्व और हिंदी की लोकप्रियता में कमी देखते हुए हिंदी दिवस मनाया जाता है, जिससे हिंदी भाषा की अनदेखी को रोका जा सके। महात्मा गांधी ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था. हालांकि हिंदी राष्ट्रभाषा तो नहीं है लेकिन इसे भारत की राजभाषा अवश्य माना जाता है। अक्सर कुछ लोग राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस में कन्फ्यूज हैं तो हम आपको बता दें कि हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी भाषा दिवस और 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।