H

BJP पर हमलावर हुई कांग्रेस, कहा-मोदी ने बनाए दो हिंदुस्तान, मंगलसूत्र की बात कर महिलाओं का किया अपमान

By: Sanjay Purohit | Created At: 28 April 2024 06:07 AM


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की टीम में शामिल मनोज शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान जहां एक ओर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, वहीं कांग्रेस के पांच न्याय को लेकर मतदाताओं के बीच जाने और उनके सामने अपनी बात रखने की बात कही।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बीते दिनों से दिख रहे लगातार बीजेपी के एक तरफ चुनाव प्रचार के बाद अब जिले में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी सक्रियता मैदान में नजर आने लगी है। इसी बीच जिले के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की टीम में शामिल मनोज शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान जहां एक ओर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, वहीं कांग्रेस के पांच न्याय को लेकर मतदाताओं के बीच जाने और उनके सामने अपनी बात रखने की बात कही। वहीं इस दौरान उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैले हिंदुस्तान के हर हिंदुस्तानी के दिलों की बात कांग्रेस के न्याय पत्र में रखने की बात कही।

मंगलसूत्र की बात कर किया ब्याहताओं का अपमान

केंद्र की भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर भी जमकर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी मंगलसूत्र की बात तो करते हैं, लेकिन महंगाई, महिला सुरक्षा और मणिपुर की बात क्यों नहीं करते। मोदी जी सब कुछ कहें पर ब्याहताओं के मंगलसूत्र पर न बोलें और खासकर उस महिला के बारे में जिसके सुहाग ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि मोदी ने दो हिंदुस्तान बना दिए हैं, एक अमीरों का और गरीबों को। अमीरों का कर्जा माफ करते हैं और गरीबों पर अत्याचार करते हैं। भाजपा की स्थिति खराब है, लोकसभा चुनाव में 400 पार 400 पार चिल्लाने वालों की हवा निकल जाएगी। भाजपा साउथ में साफ हो रही है, और नार्थ में हाफ यही हैं भाजपा का ग्राफ।