H

चीता गामिनी ने 5 नहीं, 6 शावकों को जन्म दिया, निगरानी के दौरान एक और शावक मिला, अब कूनो में 14 शावक समेत 27 चीते

By: Ramakant Shukla | Created At: 18 March 2024 06:15 AM

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी ने 5 की बजाए 6 चीतों को जन्म दिया है। पार्क में निगरानी के दौरान चीते का एक और शावक मिला है। इसे मिलाकर कूनो नेशनल पार्क में शावकों की संख्या अब 14 हो गई है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर जानकारी पोस्ट की है। उल्लेखनीय है कि 10 मार्च को वन विभाग के अमले को गश्त के दौरान 5 चीता शावक ही नजर आए थे।

bannerAds Img

अब कूनो में 14 शावक समेत 27 चीते

वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में इन शावकों सहित 27 चीते मौजूद हैं। कूनो नेशनल पार्क में गामिनी द्वारा जन्मे शावकों की खुशी एक सप्ताह बाद और दोगुनी हो गई है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने पोस्ट किया है कि कूनो प्रबंधन की खुशी का कोई अंत नहीं है क्योंकि गामिनी द्वारा जन्मे शावक 5 नहीं, बल्कि 6 हैं। गामिनी से 5 शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता गामिनी ने 6 शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।