H

CG BREAKING :कांकेर में नक्सलियों-पुलिस के बीच मुठभेड़, जवानों ने नक्सली कैंप को किया ध्वस्त....

By: Shivani Hasti | Created At: 05 November 2023 06:46 AM


bannerAds Img
CG NEWS :कांकेर छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान का पहला चरण 7 नवंबर को होना है। चुनाव का लगातार बहिष्कार कर रहे नक्सली अभी एक्टिव मोड पर हैं। पहले चरण में 7 नवंबर को बस्तर संभाग में वोटिंग होनी है। जिसके चलते जवान अलर्ट मोड पर आकर नक्सली के मंसूबों को नाकाम कर रहे हैं। इसी बीच आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। करीब एक घंटे तक चली इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर है। जवानों ने नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है। एसपी दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ कांकेर जिले के ताड़ोकी क्षेत्र में हुई है। यहां तड़के सुबह डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल गश्त पर रवाना हुई थी, तभी मुरनार के जंगलों में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। एक घंटे तक दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी हुई।जिसके बाद जवानों ने सर्चिंग अभियान चलाया और नक्सल कैंप को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त किया है।

एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है नक्सल कैंप ध्वस्त किया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। जवानों के लौटने के बाद विस्तार से जानकारी मिल सकेगी फिलहाल सर्चिंग जारी है। नक्सली विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार बहिष्कार का ऐलान कर रहे हैं। नक्सली एक्टिव मोड पर हैं। पहले चरण में बस्तर संभाग में वोटिंग होनी है। जिसमें अब दो दिन ही शेष हैं। जिसको देखते हुए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, ताकि नक्सली अपने नापाक मंसूबों पर कामयाब ना हो सकें।

Read More: CG NEWS :आज शाम थम जाएगा प्रचार का शोर, 7 नवम्बर को पहले चरण में होगा मतदान...