H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- मदन महल में रानी दुर्गावती का स्मारक 100 करोड़ से बनेगा

By: Ramakant Shukla | Created At: 18 September 2023 03:41 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा मदन महल में रानीदुर्गावती का स्मारक 100 करोड़ से बनेगा। हमने पेसा एक्ट लागू किया। जिंदगी बदलने का अभियान चलाया। धरती के संसाधनों पर सभी का अधिकार है। भाषा को बाधा नहीं बनने देंगे। बहनों को सम्माीन दिया है। हर गरीब के पास पक्कां मकान होगा। प्रधानमंत्री की तरह मुख्यंमंत्री आवास योजना लागू होगी। मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में होगी।

banner

सरकारी स्कूलों के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई में 5 प्रतिशत सीटें

आगे उन्होंने कहा अंग्रेज चले गए लेकिन कांग्रेस ने अंग्रेजी लाद दी थी। आदिवासियों की बच्चे भी आगे बढ़ सकेंगे। NEET के माध्यम से प्रवेश प्रकिया में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई में 5 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। सरकारी स्कूल की सूची बनाई जाएगी। हमने पैसा एक्ट लागू किया। कांग्रेस केवल कहती रही लेकिन कदम नहीं उठाए। हम आदिवासियों को जल जंगल जमीन का अधिकार दे रहे हैं।

166 वें बलिदान दिवस पर राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह को किया नमन

वह गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर द्वारा सोमवार को शहीद राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस पर बोल रहे थे। उनके166 वें बलिदान दिवस पर मालगोदाम स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम के बाद वेटनरी कॉलेज गए, जहां कार्यक्रम के दौरान कई घोषणाएं की। इस दौरान पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम, महापौर जगत बहादुर अन्नु समेत कई जनप्रतिनिधि और संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।