H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

चंद्रयान-3 का लैंडिंग पॉइंट अब 'शिवशक्ति प्वाइंट' से जाना जाएगा

By: Richa Gupta | Created At: 26 August 2023 10:27 AM


पीएम मोदी ने कहा, चांद पर जहां मून लैंडर उतरा है, उस जगह को अब से 'शिवशक्ति प्वाइंट' के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है।

banner
पीएम नरेंद्र मोदी 2 देशों का 4 दिवसीय दौरा पूरा कर शनिवार को भारत लौटे। इस दौरान वे सीधा बेंगलुरु पहुंचे। जहां उन्होंने चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग पर वैज्ञानिकों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान सबसे पहले उतरा उसका नामकरण करने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने कहा, चांद पर जहां मून लैंडर उतरा है, उस जगह को अब से 'शिवशक्ति प्वाइंट' के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है और शक्ति से हमें उस संकल्प को पूरा करने सामर्थ्य मिलता है। वहीं वैज्ञानिकों से बात करते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए। पीएम ने कहा कि मैं आप सभी वैज्ञानिकों को सैल्यूट करना चाहता हूं। मैं आपके जज्बे, परिश्रम और धैर्य को नमन करता हूं।

चंद्रयान-2 का नामकरण

इसके साथ ही पीएम ने चांद की सतह पर उस जगह का भी नामकरण किया, जहां चंद्रयान-2 की हार्ड लैंडिंग हुई थी। पीएम मोदी ने कहा, चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, वो स्थान अब तिरंगा प्वाइंट कहलाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्यास की प्रेरणा बनेगा। ये हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती। अगर दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सफलता जरुरु मिलती है।

ये कोई साधारण बात नहीं

पीएम ने इसरो की टीम सेकहा कि आज आप देश को जिस ऊंचाई पर लेकर गए है। ये कोई साधारण बात नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडिया इन ऑन द मून, वी हैव अवर नेशनल प्राइड प्लेड ऑन मून। हम आज वहां पहुंचे हैं जहां इससे पहले कोई नहीं पहुंचा था। ये आज का भारत है जो निर्भीक है जुझारू है। ये वो भारत है जो नया सोचता है और डार्क जोन में जाकर भी दुनिया में उजाले की किरण फैला देता है।

नेशनल स्पेस डे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा आज पूरी दुनिया हमारे वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक प्रतिभा का लोहा मान चुकी है। पीएम ने चंद्रयान-3 मिशन में महिला वैज्ञानिकों के योगदान की भी तारीफ की।

Read More: चंद्रयान 3 मिशन के वैज्ञानिकों से मिले पीएम मोदी, कहा- अब से 23 अगस्त को हर साल 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाया जाएगा