CG NEWS : अब छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल चुकी है पिछले पांच सालों में हमने ग़रीबी से मजबूती से लड़ाई लड़ी है : कुमारी सैलजा....
Read More: CG NEWS : गौरा-गौरी पूजन समारोह में शामिल हुए सीएम बघेल, प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना...
कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि महिलाओं के लिए हम शुरू से शुभचिंतक रहे हैं. भूपेश बघेल के नेतृत्व की सरकार ने महिलाओं को सशक्त किया है। हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं लाई है. राज्य महिला आयोग के बजट में पांच प्रतिशत की वृद्धि की है. हम महिला सशक्तिकरण के प्रति कमिटेड रहे हैं। सैलजा ने कहा कि हमारे प्रदेश की महिलाओं को कल गृह लक्ष्मी योजना का तोहफा दिया है। हम प्रदेश की सभी महिलाओं को सालाना 15 हज़ार रुपए देंगे। महिलाओं को विश्वास सिर्फ कांग्रेस के साथ है. भाजपा डर में अब फॉर्म भरवा रही है। लेकिन फॉर्म कूड़ेदान में पाए गए हैं। भाजपा महिलाओं को धोखे में रख रही है। उन्होंने कहा कि महिला की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. महिलाओं की कई व्यक्तिगत जानकारी उस फार्म में भरी जा रही है। मेरी सभी से अपील है। कि कोई भी महिला इनके झांसे में न आए। नरेंद्र मोदी की गॉरंटी है या जुमलेबाज़ी है मोदी की गॉरंटी कूड़ेदान में पाई गई है इनके साथ धोखा शब्द है, और हमारे साथ भरोसा शब्द है।Read More: CG NEWS : गाज़ा युद्ध के विरोध में जन प्रचार अभियान चलाएंगे बस्तर के माओवादी....