H

शोले के जय-वीरू नहीं, 'श्याम' और 'छेनू' की तरह हैं कमलनाथ और दिग्विजय - सीएम शिवराज सिंह

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 November 2023 05:08 AM


सीएम शिवराज ने दावा किया कि, भाजपा से मुकाबले के लिए बनाया गया कांग्रेस और 25 अन्य दलों का विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' आकार लेने से पहले ही बिखर गया है।

bannerAds Img
एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर फिल्मी किरदारों के नाम से तंज कसा है। सीएम ने कहा कि, दोनों नेता 1971 में आई फिल्म 'मेरे अपने' के हर समय झगड़ने वाले 'श्याम' और 'छेनू' की तरह हैं, न कि शोले के 'जय' और 'वीरू' जैसे दोस्तों की तरह। आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले ही पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बीच सब कुछ 'ठीक' है, ये संदेश देने के लिए कांग्रेस ने इनकी तुलना फिल्म शोले के 'जय और वीरू' से की गई थी।

वे श्याम और छेनू की तरह हैं

एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस के राज्यसभा दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस नेता उन्हें जय और वीरू कहते हैं। लेकिन वे वास्तव में श्याम और छेनू हैं, जो अपने क्षेत्रों में प्रभुत्व बनाए रखने के लिए हर समय लड़ते रहते हैं। इस दौरान सीएम शिवराज ने दावा किया कि, भाजपा से मुकाबले के लिए बनाया गया कांग्रेस और 25 अन्य दलों का विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' आकार लेने से पहले ही बिखर गया है।

सिंधिया ने पूछा- जय-वीरू कौन थे?

आपको बता दें कि, इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा किया था कि, जय और वीरू कौन थे? तो फिर जनता ने भी उसी लहजे में कहा- चोर थे। दरअसल, बीते दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पीसीसी चीफ कमलनाथ- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को जय-वीरू की जोड़ी बताया था। इसी पर मध्य प्रदेश की सियासत में बीजेपी नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर तंज कस रहे हैं।