H

नीतीश कुमार के बिहार के सीएम पद की शपथ लेने पर बोले CM Dr. Mohan Yadav, कहा- BJP को उनके राजनीतिक अनुभव से फायदा होगा

By: TISHA GUPTA | Created At: 29 January 2024 10:42 AM

बिहार की राजनीति में 28 जनवरी 2024 (रविवार) को बड़ा फेरबदल हुआ। यहां एक बार फिर नीतीश कुमार ने आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया है। इस बीच नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल होने और बिहार के सीएम पद की शपथ लेने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी है।

bannerAds Img

सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने नीतीश कुमार की करी तारीफ

सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि "बिहार के नवनिर्वाचित सीएम नीतीश कुमार और दो डिप्टी सीएम के हमारे साथ आने के बाद हमारे परिवार के सदस्य बढ़ गए हैं। बीजेपी को उनके राजनीतिक अनुभव से फायदा होगा। मैं उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने बिहार जैस कठिन स्थान पर लंबे समय तक काम किया है। वह अलग बात है कि उन्होंने किसी पार्टी के साथ जुड़ाव किया, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर आज तक उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है।"

'नीतीश कुमार ने सभी को एक मंच पर लाने की कोशिश की'

वहीं कांग्रेस के आरोपों पर सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने ही परिवार को तोड़ दिया है। जिस तरह से उन्होंने नीतीश कुमार का अपमान किया, कौन उनके साथ गठबंधन में रहना चाहेगा। नीतीश कुमार ही वह शख्स थे जिन्होंने सभी को एक मंच पर लाने की कोशिश की थी। बता दें नीतिश कुमार कल एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके साथ ही दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली है। इसी के साथ बिहार में 17 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार का अंत हो गया।

Read More: बढ़ते डॉग बाइट मामलों के चलते भोपाल मेयर ने शहरवासियों को कुत्तों से बचने की दी सलाह