H

KANGANA RANAUT MOVIE: रियल लाइफ से जुडी कंगना की कुछ फिल्में, तेजस भी इन नामों में हुई शामिल

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 27 October 2023 05:43 AM


bannerAds Img
कंगना रणौत हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है।चाहे वह फिल्म हो या उनकी पर्सनल लाइफ या उनके दिए गए बयान।उनके बयान हमेशा उनको लाइम लाईट में बनाए रहते है।इन दिनों कंगना फिर से चर्चा में है।लेकिन इस बार एक्ट्रेर्स अपने फिल्म को लेकर चर्चा में नजर आ रही है।हाल ही में कंगना की फिल्म तेजस का ट्रेलर जारी किया गया है।इस फिल्म में अभिनेत्री ने एयरफोर्स पायलट तेजस गिल का किरदार निभा रही है। इसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला रहा है।यह पहला मौका नहीं है, जब कंगना किसी रियल लाइफ कैरेक्टर को पर्दे पर उतार रही हैं। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुकी हैं। आइए जानते हैं...

लम्हें फिल्म को महेश भट्ट ने लिखी थी

ऐसी कई फिल्म है। जिसमें कंगना ने रियल लाइफ कैरेक्टर निभाए है। साल 2006 में कंगना की एक फिल्म आई थी। वो लम्हे जिसमें कंगना ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था। जो की एक होटल के कमरे में आत्महत्या करने की कोशिश करती है।ये कहानी अजीम गुजरे जमाने की दिवा परवीन बाबी के जीवन और उनकी जीवन कहानी से प्रेरित था।इस फिल्म को महेश भट्ट ने लिखी थी।

रंगून

कंगना की फिल्म रंगून में कंगना का किरदार जांबाज मिस जूलिया 30 और 40 के दशक की शुरुआत में बॉम्बे सिनेमा की शानदार स्टंटवुमन-अभिनेत्री फियरलेस नादिया से प्रेरित बताया गया था। जिन्होंने अपने सारे करतब खुद ही किए, चलती ट्रेनों में लड़ाई की, खुद को तेज झरनों में फेंक दिया, शेरों के साथ घुलमिल गईं और घोड़े की पीठ से हवाई जहाज से लटकती सीढ़ियों पर कूद गईं। हालांकि, 2017 में फिल्म की रिलीज के समय कंगना ने कहा था कि उनकी भूमिका किसी जीवित या मृत व्यक्ति पर आधारित नहीं है। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने लिखी थी।

मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी

2019 में आई पीरियड ड्रामा फिल्म में कंगना ने झांसी की रानी की भूमिका निभाई थी। मणिकर्णिका के रूप में जन्मी, 1842 में झांसी के राजा गंगाधर राव नेवालकर से शादी के बाद उनका नाम लक्ष्मीबाई रखा गया था। फिल्म में अभिनेत्री की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी।

थलाइवी

इस लिस्ट में थलाइवी का नाम भी शामिल है। इस बायोपिक फिल्म में पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेता जयललिता की भूमिका में नजर आई थी। कैप्टन मार्वल-फेम हॉलीवुड प्रोस्थेटिक्स विशेषज्ञ जेसन कॉलिन्स ने थलाइवी में कंगना के लुक पर काम किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल दिखाने में नाकाम साबित हुई थी।

सिमरन

हंसल मेहता की फिल्म संयुक्त राज्य अमेरिका की भारतीय मूल की नागरिक संदीप कौर की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित थी, जिसने चार बैंकों को लूट लिया था। उसे जुए की लत थी। उसे अक्सर 'बॉम्बशेल बैंडिट' कहा जाता था। 2014 में उसने एक ऋणदाता को जुए का कर्ज चुकाने के लिए चार बैंकों को धोखा दिया। कंगना का सिमरन/प्रफुल्ल पटेल का किरदार उसी से प्रेरित था।

writer by - DEEPIKA PANDEY