H

प्रभात साहू के बाद बीजेपी को एक और बड़ा झटका, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा होंगे कांग्रेस में शामिल

By: TISHA GUPTA | Created At: 31 October 2023 08:03 AM


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में कांग्रेस बीजेपी में सेंध लगाने जा रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा कांग्रेस की सदस्यता लेने जा रहे हैं।

bannerAds Img
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में कांग्रेस बीजेपी में सेंध लगाने जा रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा कांग्रेस की सदस्यता लेने जा रहे हैं।

कमलनाथ के समक्ष लेंगे कांग्रेस की सदस्यता

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा आज राजधानी भोपाल में पूर्व सीएम कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बता दें कि सीहोर विधानसभा सीट से इस बार जसपाल सिंह अरोरा भी प्रबल दावेदार थे। लेकिन बीजेपी ने पुन: सुदेश राय को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे नाराज होकर जसपाल सिंह अरोरा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं।

घर वापसी कर रहे जसपाल सिंह अरोरा

बता दें जसपाल सिंह अरोरा ने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस के साथ ही की थी। कांग्रेस के टिकट पर सबसे पहले उन्होंने पार्षद का चुनाव लड़ा था। जिसके बाद वे नपाध्यक्ष बने। जसपाल सिंह अरोरा सीहोर जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर काबिज रह चुके हैं। इससे पूर्व जसपाल सिंह अरोरा की पत्नी अमिता अरोरा सीहोर नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं। जसपाल सिंह अरोरा का सीहोर की राजनीति में अच्छा खासा होल्ड हैं। अब जसपाल सिंह अरोरा पुन: घर वापसी करते हुए कांग्रेस की सदस्यता लेने जा रहे है। जसपाल अरोरा सीहोर, इछावर, आष्टा तीनों विधानसभा में एक बडा होल्ड रखतें है।

Read More: एमपी में शुरू हुआ मान-मनौव्वल का दौर, खत्म हुई नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया