H

सोयाबीन की यह किस्म विपरीत मौसम में भी अच्छा उत्पादन देने में सक्षम, जानें एक एकड़ में उत्पादन

By: Sanjay Purohit | Created At: 15 May 2024 06:11 AM


सोयाबीन की यह किस्म विपरीत मौसम में भी अच्छा उत्पादन देने में सक्षम है। उन्नत किसान ने सोयाबीन की फसल को गर्मी में उगाया और प्रति एकड़ 14 क्विंटल उत्पादन हुआ।

bannerAds Img
सीहोर में शहर के इंदौर नाके पर अपने खेत को प्रयोगशाला के रूप में मनाकर खेती करने वाले उन्नत किसान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह प्रकृति से तालमेल करते हुए खेती करते हुए आ रहे हैं, जिससे उन्होंने कई उन्नत किस्म के वैराइटी बनाई है। इससे वह देश भर में अपने शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। अब जब तापमान 40 के पार है, उस दौरान उन्होंने सोयाबीन की खेती की है। प्रति एकड़ 13 क्विंटल उत्पादन होने की उम्मीद है।

सोयाबीन की खेती मुख्यत: बारिश के मौसम में की जाती है। क्योंकि सोयाबीन की फसल में पानी की अधिक आवश्यकता रहती है। लेकिन एमपी के सीहोर रहने वाले एक किसान ने सोयाबीन की फसल को प्रयोग के तौर पर गर्मी में उगाया। यही नहीं उन्हें गर्मी में खेती करने से बारिश की तुलना में अच्छा रिजल्ट देखने को भी मिला। किसान दांगी ने गर्मी में सोयाबीन की अच्छी खासी पैदावार करके आसपास के सभी किसानों को हैरान कर दिया है।