H

MP Election 2023: रीवा में गरजे JP Nadda, मतदाताओं को दी ये सीख

By: TISHA GUPTA | Created At: 04 November 2023 07:48 AM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने प्रदेश के मतदाताओं को सीख दी है। रीवा जिले के त्योंथर में जनसभा एवं रोड शो के दौरान सभा संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने मतदाताओं से कहा कि चुनाव में इस आधार पर वोट मत देना कि ये मेरा नजदीकी है, ये मेरे जाति का है, ये मेरे इलाके का है। ये मेरी भाषा बोलता है। बल्कि इस आधार पर देना जो पांच साल आपकी रक्षा करें, आपको विकास के साथ जोड़े।

bannerAds Img

त्योंथर में जनसभा को किया संबोधित

बता दें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब दिग्गज नेताओं के आने की शुरुआत हो गई है। इसकी शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के साथ हुई है। जयप्रकाश नड्डा ने बीते दिन रीवा जिले के त्योंथर में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा एवं रोड किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने सिरमोर में सभा को संबोधित किया, जबकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रीवा में ही रात्रि विश्राम किया।

आज शाह-खरगे और प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में

आज यानी 4 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कटंगी (बालाघाट), शाहपुरा (डिंडोरी) आएंगे। जबकि 9 नवंबर को पुन: रीवा आएंगे। जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी आज मध्य प्रदेश दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका गांधी देवास जिले के खातेगांव आ रही है, जहां वे कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 8 नवंबर को भी प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश दौरा है।

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कहा- कांग्रेस ने किसान माफी योजना और ऋण माफी योजना के फर्जी सर्टिफिकेट बंटवाए