H

मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के 9 सीटों पर टिकी कांग्रेस की नजर, राहुल-प्रियंका करेंगे जनसभा

By: Ramakant Shukla | Created At: 28 April 2024 05:03 AM

देश के 13 राज्यों के 88 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। जिसके बाद अब तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां तीसरे चरण में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल सीट पर चुनाव है। भाजपा और कांग्रेस का फोकस मध्यप्रदेश के 9 सीटों पर है।

bannerAds Img

मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के 9 सीटों पर टिकी कांग्रेस की नजर

जानकारी के अनुसार महीने के आखिरी तारीख 30 अप्रैल को राहुल गांधी मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं और 2 मई को प्रियंका गांधी भी मध्यप्रदेश का दौरा करेंगी। आपको बता दें कि 30 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भिंड लोकसभा सीट के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं 2 मई को प्रियंका गांधी मुरैना में जनसभा करेंगी।