H

भोपाल का महिला थाना ISO द्वारा प्रमाणित देश का पहला महिला केंद्रित पुलिस स्टेशन बना

By: Richa Gupta | Created At: 13 October 2023 09:14 AM


राजधानी भोपाल का महिला थाना आईएसओ (मानकीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन) द्वारा प्रमाणित होने वाला देश का पहला महिला केंद्रित पुलिस स्टेशन बन गया है।

banner
राजधानी भोपाल का महिला थाना आईएसओ (मानकीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन) द्वारा प्रमाणित होने वाला देश का पहला महिला केंद्रित पुलिस स्टेशन बन गया है। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बनाए गए विक्टिम फ्रेंडली महिला थाना को आइएसओ की टीम द्वारा मूल्यांकन एवं गुणवत्ता के आधार पर आइएसओ अवार्ड के लिए चयनित किया गया।राजधानी के कई आला अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को आइएसओ 9001:2015 सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

यह महिला संबंधी अपराधों के निराकरण में प्रमुख केंद्र के रूप में है

बताया जा रहा है कि, भोपाल का महिला थाना प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का पहला आइएसओ 9001:2015 सर्टिफाइड थाना बन चुका है। इस दौरान पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने कहा कि, महिला अपराधों पर अंकुश के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार कई प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, महिलाओं की समस्याओं के लिए सभी थानों में ऊर्जा हेल्प डेस्क सक्रिय है, लेकिन यह महिला संबंधी अपराधों के निराकरण में प्रमुख केंद्र के रूप में है।

महिला थाने के समस्त स्टाफ को बधाई दी

साथ ही उन्होनें कहा कि उम्मीद है कि यह प्रयास महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम में उनके प्रभावी ढंग से निराकरण में काफी मददगार साबित होगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए महिला थाने के समस्त स्टाफ को बधाई दी।

Read More: चुनाव में उतरेंगे मोदी-शाह, मध्य प्रदेश में केंद्रीय नेताओं के होंगे ताबड़तोड़ दौरे