H

CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णुदेव की पत्नी ने कहा- प्रदेश में विकास कार्यों के साथ-साथ सभी काम साय-साय होगा....

By: Shivani Hasti | Created At: 29 January 2024 09:41 AM


bannerAds Img
CG NEWS : रायपुरः छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पारंपरिक गानों पर डांस और गीत के बाद अब वे साय-साय को लेकर भी सुर्खियों में है। दरअसल, विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद ’साय-साय’ ट्रेंड होने लगा था। यूजर्स वीडियो बनाकर सीएम विष्णुदेव साय से मांग कर रहे थे कि वो ’साय-साय’ फैसला लें। अब खुद सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय ने भी ’साय-साय’ काम करने की बात कही है। दरअसल कंवर महोत्सव में शामिल होने पहुंची कौशल्या साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हम मोदी, शिव और राम के युग में जी रहे हैं और छत्तीसगढ़ में विष्णु युग हो गया है। अब प्रदेश में विकास कार्यों के साथ-साथ सभी काम साय-साय होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ी बोली में ’साय-साय’ का मतलब जल्दी-जल्दी होता है। अगर किसी काम को जल्दी-जल्दी करने के लिए छत्तीसगढ़ी में कहा जाए तो इसे साय-साय कहा जाता है।

Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में किसानों को टोकन नही मिलने से आक्रोश, धान खरीदी केंद्र के गेट में ताला लगाकर किया बहिष्कार....