H

BJP-JDS गठबंधन पर एचडी कुमारस्वामी का बड़ा बयान, कहा - अभी सीट शेयरिंग फाइनल नहीं

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 September 2023 03:53 PM


एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि, येदियुरप्पा की कल की प्रतिक्रिया उनकी निजी प्रतिक्रिया है। अब तक, सीट बंटवारे या किसी भी चीज पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

banner
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी और JDS के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट में अब एक नया मोड़ आया है। आपको बता दें कि, एक दिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा ने कहा था कि, अमित शाह लोकसभा चुनाव में JDS को 4 सीट देने पर राजी हो गए हैं। इस तरह दोनों दलों ( BJP-JDS ) ने मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का फैसला किया है।

अब तक सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई है

वहीं अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी ने इस मामले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। JDS नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि, येदियुरप्पा की कल की प्रतिक्रिया उनकी निजी प्रतिक्रिया है। अब तक, सीट बंटवारे या किसी भी चीज पर कोई चर्चा नहीं हुई है। JDS नेता ने इस दौरान आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ 2 या 3 बार हमारी सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई है। अब बाद में देखते हैं क्या होता है।

कांग्रेस राज्य को लूट रही है, लोगों को विकल्प चाहिए

JDS नेता एचडी कुमारस्वामी ने आगे कहा कि, हम (BJP-JDS) एक साथ आ रहे हैं और जनता के सामने जाने के लिए चर्चा कर रहे हैं। लोगों को इसकी जरूरत है, क्योंकि कांग्रेस राज्य को लूट रही है। लोगों को विकल्प चाहिए। इसके अलावा एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि, मैंने 2006 में भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिलाया था और मेरे 20 महीने के प्रशासन के कारण मेरी अच्छी छवि बनी थी।