H

कांग्रेस पर लगातार हमलावर Akhilesh Yadav, जाति जनगणना को लेकर किया वार

By: TISHA GUPTA | Created At: 14 November 2023 06:55 AM


समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि आधार कार्ड तंत्र की उपलब्धता के कारण जाति जनगणना तीन महीने में पूरी की जा सकती है। कटनी जिले के बहोरीबंद में एक रैली को संबोधित करते हुए यादव ने कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा कि पार्टी द्वारा जाति जनगणना की मांग एक चमत्कार है।

bannerAds Img
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि आधार कार्ड तंत्र की उपलब्धता के कारण जाति जनगणना तीन महीने में पूरी की जा सकती है। कटनी जिले के बहोरीबंद में एक रैली को संबोधित करते हुए यादव ने कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा कि पार्टी द्वारा जाति जनगणना की मांग एक चमत्कार है। अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जाति जनगणना एक एक्स-रे की तरह होगी जो देश में विभिन्न समुदायों का विवरण देगी।

कांग्रेस पर किया तंज

राहुल गांधी के इस बयान पर सपा नेता ने तंज करते हुए पूछा कि जब एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) और सीटी (कंप्यूटेड टोमोग्राफी) स्कैन जैसी नई तकनीक उपलब्ध है तो एक्स-रे क्यों? अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे बड़ा चमत्कार यह है कि कांग्रेस जाति जनगणना के बारे में भी बात कर रही है। जो लोग एक्स-रे के बारे में बात कर रहे हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने आजादी के बाद जाति जनगणना बंद कर दी थी।

एमपी में सपा ने अकेले ही फूंका चुनावी बिगुल

दरअसल इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों सहयोगी दल हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इन दोनों दलों के बीच गठबंधन का कोई फॉर्मूला नहीं बन सका। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने अकेले ही चुनावी बिगुल फूंक दिया। सपा के लिए अखिलेश यादव खुद प्रचार का मोर्चा संभाले हुए हैं। ऐसे में वो कई मौकों पर सीधे-सीधे इंडिया गठबंधन के अपने सहयोगी दल कांग्रेस को घेरते हुए दिखाई दिए हैं। अब एक बार फिर उन्होंने जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है।

Read More: Rahul Gandhi ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- मंत्री तोमर का बेटा वीडियो में किसके पैसों की बात कर रहा