H

चलती स्कूटी पर लड़कियों की अश्लील हरकतें, बैकग्राउंड में 'मोहे रंग लगा दे' सॉन्ग'

By: Sanjay Purohit | Created At: 26 March 2024 09:38 AM


इंस्टाग्राम के दौर में वायरल होना कोई मुश्किल नहीं है। लोग अलग- अलग स्टंटबाज़ी कर और करतब दिखा कर आसानी से वायरल हो रहे हैं। बीते दिनों दिल्ली मैट्रो में होली से जुड़ी वीडियो सामने आया था।

bannerAds Img
इंस्टाग्राम के दौर में वायरल होना कोई मुश्किल नहीं है। लोग अलग- अलग स्टंटबाज़ी कर और करतब दिखा कर आसानी से वायरल हो रहे हैं। बीते दिनों दिल्ली मैट्रो में होली से जुड़ी वीडियो सामने आया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब हाल ही में दिल्ली के नोएडा से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स स्कूटी चला रहा है, जबकि पीछे बैठी दो युवतियां स्टंटबाज़ी कर रही हैं।

वीडियो में एक स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं। सबसे आगे एक लड़का बैठा है,जो स्कूटी चला रहा है और पीछे दो लड़कियां बैठी हैं। स्कूटी पर बैठी लड़कियां अश्लील हरकतें कर रही हैं और बैकग्राउंड में मोहे रंग लगा दे गाना चल रहा है। यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इस पर अलग- अलग कमेंट करते हुए कारवाई की मांग की है।