इंडिया गठबंधन का जो विजन था उसे मीडिया ने जनता तक पहुंचाया- जीतू पटवारी
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने मीडिया को लेकर कहा कि, इंडिया गठबंधन का जो विजन था उसे मीडिया ने जनता तक पहुंचाया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने झूठी बातें बहुत बोली। कांग्रेस के न्याय पत्र को लेकर आरोप लगाया की मंगलसूत्र छीन लेंगे। जिसे दुनियाभर में क्रिटिसाइज किया गया। झूठ और मोदी का चोली दामन का साथ है। मोदी केवल नफरत, घृणा और बटवारे की राजनीति करते हैं।
जीतू पटवारी ने कहा, बीजेपी के किसी नेता ने अपने विजन डॉक्यूमेंट का जिक्र नहीं किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आदिवासियों का अपमान किया। शिवराज जी ने बंगाल में झूठ बोला।उन्होंने कहा की महिलाओं को MP में 3000 रुपए मिल रहे है। चाइना का माल मोदी की गारंटी।
जीतू पटवारी ने दावा किया कि, लोकसभा का परिणाम आश्चर्यजनक होगा। MP कांग्रेस डबल डिजिट में सीट ले आए तो आश्चर्य नहीं होगा।