H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

MP Politics: कांग्रेस के "थीम सॉन्ग" पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा बोले - कांग्रेस को "थीम सॉन्ग" चुराना भी पड़ा तो पाकिस्तान से चुराना पड़ा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 18 September 2023 11:52 AM


डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बिना नाम लिए कांग्रेसी नेता चुटकी लेते हुए कहा कि, चचाजान इस पाकिस्तान से चुराकर लाए हैं।

banner
MP Politics - एमपी विधानसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने बचे है और राजनैतिक पार्टियां एक दूसरे पर निशाने ना साधे ,ऐसा संभव ही नहीं है। हाल ही में कांग्रेस ने "जन आक्रोश यात्रा" की पत्रकार वार्ता में अपना एक चुनावी थीम सॉन्ग लॉन्च किया था, लेकिन जिसे भारतीय जनता पार्टी ने दोनों हाथों से लपकते हुए कांग्रेस पर हमला बोल दिया। एमपी के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जहां इस सॉंग पर चुटकी ली है, वहीं मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इसे कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम बताया है।

कांग्रेस के "थीम सॉन्ग" पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ली चुटकी

गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने भी इस थीम सॉन्ग को लेकर कांग्रेस पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को थीम सॉन्ग चुराना भी पड़ा तो पाकिस्तान से चुराना पड़ा। वहीं आगे नरोत्तम मिश्रा ने बिना नाम लिए कांग्रेसी नेता चुटकी लेते हुए कहा कि, चचाजान इस पाकिस्तान से चुराकर लाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, गाने में इस्तेमाल हुए ‘चलो चलो’ शब्द को लेकर 2018 में बनी कांग्रेस की सरकार पर भी तंज कसा कहां कि, इस चलो चलो मैं उनके विधायक चले गए इनकी साथ चली गई उनकी सरकार चली गई और इस बार भी इनका जाने का समय आ गया है।

कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम

वहीं बीजेपी एमपी मीडिया विभाग के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने भी थीम सॉन्ग को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। आशीष अग्रवाल ट्वीट कर लिखा कि, जो आतंकवादियों को “जी” लगाते हो, तारीफ के कसीदे पढ़ते हो,जिनका जिन्ना प्रेम छलकता हो, उनसे और उम्मीद भी क्या ही की जा सकती है? देखिये, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम, MP में चुराया PTI का थीम सॉन्ग।