H

Bhopal: एक बार फिर शुरू राजधानी भोपाल में बिजली कटौती

By: Richa Gupta | Created At: 31 October 2023 05:57 AM


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर बिजली कटौती होगी। आज मंगलवार को शहर के कई इलाकों में 3 से 7 घंटे सप्लाई बाधित रहेगी।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर बिजली कटौती होगी। आज मंगलवार को शहर के कई इलाकों में 3 से 7 घंटे सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के मेंटनेंस के चलते होंगी सप्लाई बाधित। सर्वधर्म ए-बी सेक्टर,मंदाकिनी कॉलोनी,गौतमनगर,रचना नगर समेत 30 इलाकें होंगे प्रभावित।

इन इलाकों पर पड़ेगा असर-

सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चंदन नगर, गौतम नगर, रचना नगर, गांधीनगर, 5 नंबर बस्ती, शिवाजी वार्ड 7 और आसपास के इलाके।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मंदाकिनी कॉलोनी, यूनियन बैंक, खादिम चौराहा, पैलेस आर्चेड फेस - 1, 2-3, फॉरच्यून स्टेट, जानकी रेसीडेंसी, शालीमार गार्डन, सर्व-धर्म ए- बी सेक्टर, दामखेड़ा, सांई हिल्स और आसपास के इलाके।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक महावीर बस्ती, नई बस्ती, गोंदीपुरा और आसपास के इलाके।

सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अजंता कॉम्पलेक्स, रविदास नगर, शांति नगर, भवानी नगर और आसपास के क्षेत्र।

दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक महावीर बस्ती, नई बस्ती, गोंदीपुरा और आसपास के इलाके।