H

शिवराज सिंह की विधानसभा सीट पर कौन होगा उम्मीदवार?

By: Sanjay Purohit | Created At: 11 June 2024 07:57 AM


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अब कैबिनेट मंत्री बन गए हैं

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अब कैबिनेट मंत्री बन गए हैं और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा सीट भी खाली हो गई है। भाजपा अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा सीट पर किसको मैदान में उतारेगी इसको लेकर कई नेताओं के नाम पर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम के बेटे भी विधायक पद की दौड़ में शामिल माने जा रहे हैं। बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है ऐसे में कई नेताओं के नाम सुर्खियों में है।

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत और रघुनाथ सिंह भाटी का नाम सुर्खियों में है। इसके साथ ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे का नाम भी सामने आ रहा है। उनके पुत्र कार्तिकेय भी लगातार बुधनी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। वहीं विदिशा लोकसभा सीट पर सांसद रह चुके रमाकांत भार्गव का टिकट कट गया था और उनके स्थान पर शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिया गया था। रमाकांत भार्गव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थक भी माने जाते हैं। यह भी चर्चा है कि पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को भी बुधनी से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। हालांकि रमाकांत भार्गव की उम्र टिकट के आड़े भी आ सकती है उनकी उम्र 70 वर्ष है।