H

4 जनवरी 2024 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए यहां पढ़ें राशिफल

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 January 2024 05:13 AM


आज गुरुवार है। यह हिन्दू पचांग के अनुसार, पौष मास है और आज का दिन पौष मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि में है।

bannerAds Img
आज गुरुवार है। यह हिन्दू पचांग के अनुसार, पौष मास है और आज का दिन पौष मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि में है। विघ्नकर्ता गणेश जी कहते हैं कि, आज कुछ राशि के जातकों को ऐसी नौकरी मिलेंगी जिसकी उसकी कल्पना भी नहीं की होगी। वहीं कुछ राशि के जातकों को छप्पर फाड़ खुशियां मिलेंगी। सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि, मकर राशि, कुंभ राशि, मीन राशि।

मेष राशि

मेष राशि के व्यक्तियों का आज के दिन किसी दुश्मन से पीछा छुटेगा। आज आप बिजनेस करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें। पैसे से जुड़े काम में विवाद होने की आशंका है। विवादों से अपने आप को दूर रखें। आज के दिन स्टूडेंट्स अच्छी संगती से जुड़े।

वृषभ राशि

आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए सुखी रहेगा। आज आपको स्मार्ट वर्क करने की जरुरत है। बिजनेस में किसी तरह की उधारी ना दें। आज वृषभ राशि के लोग फैमली के साथ हैप्पी टाइम स्पेंड करेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कॉपटिशन वाला रहेगा। आज आप मेहनत जरुरत से ज्यादा करेंगे। आज मिथुन राशि वालों के बिजनेस में नुकसान होने की भी आशंका है। वहीं लव लाइफ की बात करें तो इस राशि के व्यक्ति हर निर्णय सही से लें, किसी की बातों में ना आएं। आज किसी पुरानी बिमारी की चपेट में आ सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए अपने कर्ज का पैसा वापस लेने वाला रहेगा। आज इस राशि के जातकों के लिए ऑफिस में कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आज आप हर चीज को खुद जांचे, नया वाहन खरीद सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी भी तरह की सफलता को हासिल करने के लिए शॉटकट रास्ता ना अपनाएं। नए जनेरेशन के लोग अपने अंदर बदलाव महसूस कर सकते हैं।

कन्या राशि

आज के दिन कन्या राशि वाले लोग थोड़े परेशान रह सकते हैं। आज आप किसी के साथ संबंध खराब ना करें। आज के दिन कन्या राशि के लोग किसी भी चीज में जल्दबाजी करने से बचें। जल्दबाजी के चक्कर में काम खराब हो सकते है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। आज इस राशि के व्यक्ति किसी से माल खरीदें तो जांच कर लें। किसी तरह का आज विवाद संभव है।आज हार्ट पेशेंटस अपनी हेल्थ का अच्छे से ख्याल रखें।

धनु राशि

आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए बेहद ही शुभ है। आज आप अपने काम को लेकर डिवोटेड दिखेंगे। जिससे आपके प्रमोशन होने के चांस अधिक है। आज आप अपने स्किल्स पर ध्यान दें। नेटवर्क अच्छा बनाएं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन किसी काम में समस्या आ सकती है। आज इस राशि के जातक ऑफिस के काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। आपके काम को लोग पसंद करेंगे। फैमली में किसी भी तरह की विवाद की स्थिति से बचें।

कुंभ राशि

आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए समस्या वाला हो सकता है। आज का दिन बिजनेस के लिए अच्छा नहीं है। धोखाधड़ी से अपने आप को बचाकर रखें। लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती है। हेल्थ का ख्याल रखें, बदलते मौसम की वजह से खांसी की शिकायत हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मतभेद वाला हो सकता है। ऑफिस में सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखें। फैमली के साथ बाहर जाने का प्लान कर सकते है। मीन राशि के जातकों की सेहत खराब चल रही थी तो अब आराम मिलेगा।