H

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- कांग्रेसी न भगवान राम के, न किसी के काम के

By: Ramakant Shukla | Created At: 11 November 2023 02:02 AM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भगवान राम को काल्पनिक मानने वाले और रामसेतु को तोड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश करने वाले कांग्रेसी न भगवान राम के हैं, न किसी के काम के हैं।

bannerAds Img

कांग्रेस नेताओं की आदत जीतकर भूल जाते हैं आश्वासन

इंदौर और बुरहानपुर में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की आदत है कि वे हर भाषण में एक नया आश्वासन देते हैं, लेकिन कभी पूरा नहीं करते हैं। जीतकर भूल जाते हैं। इसके बाद अपना घर और परिवार ही इनको पूरा संसार नजर आता है। गरीबों का विचार नहीं करते, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब देश को संबोधित करते हैं तो 130 करोड़ लोगों को कहते हैं- मेरे प्यारे परिवारजनों। मोदी अपना परिवार 130 करोड़ भारतीयों को मानते हैं। फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस की पहली सरकार बनी थी, तब से नारा दिया जाता था कि हर व्यक्ति को छत, रोटी, कपड़ा मिलेगा। गरीबी मिटेगी, लेकिन 60 साल निकल गए। मोदी को आना पड़ा, तब लोगों को छत मिली। हर घर में विकास पहुंचाने का काम मोदी ने किया है, क्योंकि मोदी जाति, धर्म, पंथ, भाषा नहीं देखते। केंद्र में भाजपा सरकार आने से पहले हम अर्थव्यवस्था के मामले में 11 वे नंबर पर थे, सिर्फ नौ वर्ष में हम पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

Read More: उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा- कांग्रेस की नाव में छेद है, जो सवार होगा डूब जाएगा