H

दिल्ली मेट्रो में Reel बनाने के लिए लड़की ने किया अश्लील डांस , Video वायरल

By: Sanjay Purohit | Created At: 20 May 2024 09:37 AM


दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोई न कोई ऐसा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है। हाल में एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल हो रहा है।

bannerAds Img
दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोई न कोई ऐसा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है। हाल में एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की रील बनाने के लिए अश्लील डांस करते हुए नजर आ रही है। रील के लिए लोग किस हद तक गिर सकते हैं उसका ये वीडियो बिल्कुल सही उदाहरण है। वीडियो के वायरल होने के बाद लड़की की हरकत देख लोग भड़क गए और उसे जमकर सुनाने लगे।

X पर वायरल वीडियो में एक महिला स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने मेट्रो ट्रेन के अंदर दौड़- दौड़कर डांस कर रही है। ये डांस अश्लील है लेकिन ये साफ है कि महिला रील के लिए खुद ये वीडियो बनवा रही है। वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पूर्व में ट्विटर पर दिव्या कुमारी नाम की ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किया गया है। महिला भोजपूरी गाने पर डांस कर रही है।

वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- दिल्ली मेट्रो बेशर्मी का अड्डा बन गया है। दूसरे ने लिखा- चंद फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये लड़कियां इस हद तक गिर गई हैं कि इन्हें अपनी इज्जत का जरा सा भी ख्याल नहीं है। तीसरे ने लिखा- दिल्ली मेट्रो को मुजरा घर घोषित कर देना चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- क्या इन लड़कियों के घर वाले इनके वीडियो नहीं देखते।