H

CG NEWS : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 21 को आएंगी छत्तीसगढ़, चुनावी सभा में शामिल होंगे।

By: Shivani Hasti | Created At: 19 September 2023 11:44 AM


banner
CG NEWS : रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 सितंबर को एक बार फिर छत्तीगसढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। खड़गे से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 21 सितंबर को भिलाई में आएंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे चुनावी सभा में शामिल होंगे। राहुल गांधी का 25 सितंबर को दौरा प्रस्तावित था, लेकिन किसी अन्य कार्यक्रम के कारण यहां का प्रवास टल गया है। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवाराें की सूची को लेकर बघेल ने कहा कि टिकट को प्रक्रिया चल रही है। सीईसी की बैठक हो गई है। अभी दो-तीन बैठकें और होंगी, उसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी के बाद पहली सूची जारी होगी। सीडब्ल्यूसी में खड़गे की नाराजगी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भी मीडिया के माध्यम से पता चला है। वह वरिष्ठ नेताओं से अनुमति लेकर कार्यक्रम से जल्दी लौट गए थे। बिलासपुर में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में शामिल होने के कारण वह वापस आ गए थे।

Read More: CG NEWS : एक्सिस बैंक बैंक मैनेजर पर चाकू से हमला, 7 करोड़ की डकैती, 6 लोगों ने दिया घटना को अंजाम