H

CG NEWS : चुनावी रण में प्रियंका गाँधी की एंट्री, बालोद में आम सभा को करेंगी संबोधित....

By: Shivani Hasti | Created At: 07 November 2023 08:15 AM


bannerAds Img
CG NEWS : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में आम सभा को संबोधित करने पहुंची कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी। सभा में आने से पहले प्रियंका ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा है, कि छत्तीसगढ़ के भाइयों-बहनों को कांग्रेस की गारंटी पर भरोसा है। हमने करके दिखाया है। छत्तीसगढ़ को विकास का मॉडल बनाया है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने ट्वीट में चुनावी वादे गिनाते हुए 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदी, धान पर MSP 3200 रू, किसानों का कर्ज माफ, KG से PG तक शिक्षा मुफ्त, तेंदूपत्ता प्रति बोरा दाम 6000 रूपए, तेंदूपत्ता पर 4000 रुपए सालाना बोनस, भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रूपए, 200 यूनिट फ्री बिजली, प्रति सिलेंडर रीफिल पर 500 रू की सब्सिडी, 17.50 लाख गरीब परिवार को आवास, लघु वन उपज पर MSP 10 रु अतिरिक्त, 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज, जाति जनगणना होगी। छत्तीसगढ़ में फिर एक बार, कांग्रेस की भरोसे की सरकार..।

Read More: CG NEWS : PSC को लेकर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी कहा- याचिका सिर्फ राजनीति या बिना तथ्यों के आधार पर दायर हुई तो उस पर भी कार्रवाई होगी।