H

MP NEWS: चुनाव खत्म होते ही किसान लगे 'खाद की लाइन' में...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 20 November 2023 09:15 AM


खरगोन में यूरिया नहीं मिलने से सैकड़ों किसान आधी रात से लाइन में लगे हैं। किसानों ने अपनी ऋण पुस्तिका को कतार में रख दिया है।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश में चुनाव समाप्त होते ही अब किसान खाद के संकट से जूझ रहे हैं। खरगोन में यूरिया नहीं मिलने से सैकड़ों किसान आधी रात से लाइन में लगे हैं। किसानों ने अपनी ऋण पुस्तिका को कतार में रख दिया है। गेहू, चने की बुआई के बाद यूरिया नहीं मिलने से किसान बहुत परेशान है। खाद वितरण केंद्र के बाहर सुबह से ही लम्बी-लम्बी कतार देखने को मिल रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव के कारण यूरिया बंट नहीं पाया है। किसान यूरिया बंटने का इंतजार कर रहे थे। मतदान के बाद किसानों में भागमभाग बढ़ गई है।

मालवा-निमाड़ में गेहूं और आलू की बुवाई हो चुकी है

आपको बता दें कि, मालवा-निमाड़ में गेहूं और आलू की बुवाई हो चुकी है। अब किसानों को यूरिया की जरूरत है, लेकिन उन्हें नहीं मिल रहा है। वहीं इस पर किसानों ने कहा कि, सहकारी समितियों से लेकर प्राइवेट गोदामों तक खाद नहीं पहुंची है। किसानों ने बताया है कि, अधिकारियों से जब भी इस बारे में मिलना चाहते हैं तो वे एक ही बात कहते हैं कि, ट्रेन का रैक आते ही वितरण कर देंगे।

कई दिनों से ऐसा ही नजारा

बताया जा रहा है कि, पिछले कुछ दिनों से ऐसा ही नजारा अन्य खाद वितरण केंद्रों पर भी देखने को मिला था। लेकिन, कई किसानों को खाद नहीं मिल पाई थी। खरीफ सीजन में बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद हो गई थी। अब रबी सीजन की शुरुआत में ही शासन के जिम्मेदारों की लापरवाही ने किसानों के सामने चुनौतियां खड़ी कर दी है। सबसे ज्यादा हालत खराब मावा निमाड़ की है।