H

शिवराज BJP के टॉप-6 नेताओं में शामिल, आखिर कृषि मंत्रालय ही दिया गया

By: Sanjay Purohit | Created At: 11 June 2024 07:43 AM


शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के सफल मंत्रियों में से एक हैं। ऐसे मोदी 3.0 सरकार में उन्हें अहम कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतरिक्त उन्हें एक और मंत्रालय दिया गया है।

bannerAds Img
देश को एनडीए गठबंधन वाली नई सरकार मिल गई है। सोमवार शाम को सभी मंत्रियों के विभाग के बंटवारे भी कर दिए गए हैं। नई मोदी सरकार में मध्य प्रदेश से तीन कैबिनेट और दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है।

शिवराज भाजपा के टॉप 10 नेताओं में शामिल

केंद्रीय मंत्री चौहान की बड़ी जीत, प्रदेश में भाजपा के क्लीन स्वीप वाले नीतीजे और शिवराज सिंह की छवि ने पार्टी में उनका कद और बढ़ा कर दिया है। पीएम मोदी और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिवराज सिंह मंच पर सबसे पहली पंक्ती में नजर आए। इतना ही नहीं पीएम मोदी के बाद वे छठे नंबर की कुर्सी पर बैठे थे और इसी नंबर पर ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। वे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद बैठे थे। ऐसे में यह साफ है कि भाजपा में उनका कद काफी बड़ा हो गया है।

देश के किसानों का दर्द बांटेंगे मामा

मप्र के मुख्यमंत्री रहते शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए कई बढ़े काम किए हैं, जिसका उन्हें फायदा मिला है। उनके कार्यकाल में प्रदेश को सात बार कृषि कर्मण अवॉर्ड मिला है। उनकी इसी कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार में उन्हें इस अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, शिवराज के पास माजूद दूसरा मंत्रालय ग्रामीण विकास भी अहम हैं। इन दोनों विभागों का बजट करीब 3.07 लाख करोड़ है। ऐसे में यह साफ है कि मध्य प्रदेश में मामा के नाम से चर्चित शिवराज अब देश के किसानों के भाई बनकर उनका दर्द बांटेंगे और उनकी समस्याओं को हल करेंगे।