H

PM Modi ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस जिन राज्यों में सरकार बनाती है उन्हें बर्बाद कर देती है

By: TISHA GUPTA | Created At: 06 November 2023 08:11 AM


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक को नुकसान पहुंचाया है। वहां विकास रुक गया है और उसके मुख्यमंत्री के सत्ता में बने रहने पर संदेह पैदा हो गया है। मोदी ने राजस्थान में दो समूहों के बीच 'अंदरूनी कलह' को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

bannerAds Img
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक को नुकसान पहुंचाया है। वहां विकास रुक गया है और उसके मुख्यमंत्री के सत्ता में बने रहने पर संदेह पैदा हो गया है। मोदी ने राजस्थान में दो समूहों के बीच 'अंदरूनी कलह' को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। यह स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच झगड़े का संदर्भ था।

खंडवा में जनसभा को किया संबोधित

पीएम मोदी ने चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के खंडवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस भ्रष्टाचार करती है और जिन राज्यों में सरकार बनाती है, उन्हें बर्बाद कर देती है। वे आपसी कलह में लगे रहते हैं और उनके पास लोगों के लिए समय नहीं है।” उन्होंने कहा कि “कर्नाटक में महज छह महीने पहले बनी कांग्रेस सरकार को देखिए। मुख्यमंत्री को नहीं पता कि वह कब तक राज्य के मुखिया रहेंगे। उन्होंने कर्नाटक को बर्बाद कर दिया है। वहां विकास गतिविधियां ठप हो गई हैं।”

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘यह कांग्रेस की संस्कृति है, जहां आपसी कलह चलती रहती है और दिल्ली में बैठे उनके जज फैसला सुनाते हैं और दुकान चलाते हैं।’’ प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, ''जहां भी कांग्रेस की सरकार गलती से बन जाती है, वहां के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच राज्य को लूटने की होड़ लग जाती है और कर्नाटक से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं।''

Read More: कल छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों में होगा मतदान, सुरक्षा के लिए हेलिकॉप्टर की ली मदद