H

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 14 लाख रजिस्ट्रेशन

By: Ramakant Shukla | Created At: 25 April 2024 11:38 AM


उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने की तारीखों का ऐलान हो चुका है। वहीं इस बार चारधाम यात्रा के लिए लोगों में क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन हो रहे है। पिछले एक हफ्ते में ही 14 लाख से ज्यादा लोगों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

bannerAds Img
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने की तारीखों का ऐलान हो चुका है। वहीं इस बार चारधाम यात्रा के लिए लोगों में क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन हो रहे है। पिछले एक हफ्ते में ही 14 लाख से ज्यादा लोगों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। पंजीकरण का आंकड़ा 14 लाख के पार पहुंच चुका है। मंगलवार को हुए 74,503 पंजीकरण कराए गए। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन की संख्या 14 लाख के पार पहुंच चुकी है। ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है जबकी चारधाम की यात्रा मई माह में शुरू होगी लेकिन चारधाम के लिए यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक ये आंकड़ा 14 लाख को पार कर चुका है। अब तक यमुनोत्री के लिए 2,39,167, गंगोत्री के लिए 2,58,456, केदारनाथ के लिए 4,79,551, बद्रीनाथ के लिए 4,02,517 और हेमकुंड साहिब के लिए 20,997 पंजीकरण हो चुके है।

2023 में लगभग 55 लाख से ज्यादा यात्रियों ने चारधाम की यात्रा की थी

2023 में चारधाम यात्रा में लगभग 55 लाख से ज्यादा यात्रियों ने चारधाम की यात्रा की थी। वहीं अब इस बार सरकारी आंकड़ों की अगर मानें तो यह संख्या बढ़ सकती है। इसको लेकर सरकार भी लगातार काम कर रही है। रजिस्ट्रेशन की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है पिछले 1 हफ्ते की अंदर ही ये संख्या 14 लाख को पार कर चुकी है। पर्यटन विभाग के अनुसार पिछले साल 55 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने चारधाम यात्रा की थी। इस बार ये संख्या बढ़ सकती है। आपको बता दें उत्तराखंड प्रशासन की तरफ से चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।