H

इंदौर में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो मंगलवार को, तीन किमी का क्षेत्र नो फ्लाई जोन घोषित

By: Ramakant Shukla | Created At: 13 November 2023 01:45 AM


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार यानी 14 अगस्त को इंदौर दौरे पर रहेंगे। यहां मोदी का मेगा रोड शो होगा। इसके लिए रोड शो का तीन किलोमीटर का एरिया नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, हॉट एयर बलून आदि प्रतिबंधित रहेंगे। इंदौर पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने रविवार को आदेश पारित कर तत्काल प्रभाव से नो फ्लाई जोन घोषित किया है।

bannerAds Img
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार यानी 14 अगस्त को इंदौर दौरे पर रहेंगे। यहां मोदी का मेगा रोड शो होगा। इसके लिए रोड शो का तीन किलोमीटर का एरिया नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, हॉट एयर बलून आदि प्रतिबंधित रहेंगे। इंदौर पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने रविवार को आदेश पारित कर तत्काल प्रभाव से नो फ्लाई जोन घोषित किया है। प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो 14 नवंबर को बड़ा गणपति से शुरू होकर राजवाड़ा तक जाएगा। लगभग डेढ़ किमी लंबे इस रोड शो के लिए भगवा कारिडोर बनाया जाएगा। सड़क के दोनों ओर भगवा रंग के कपड़े लगाए जाएंगे। बड़ा गणपति पर शाम करीब 5.30 बजे 101 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे।

देवी अहिल्या की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के दौरान राजवाड़ा पर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसी के साथ यह रोड शो समाप्त हो जाएगा। इधर, रविवार को पुलिस ने एहतियातन रोड शो वाले क्षेत्र में चेकिंग की। हालांकि, दीपावली वाले दिन लोगों से पूछताछ और अन्य प्रकार की जांच-पड़ताल के कारण लोग परेशान दिखे।

Read More: कमलनाथ ने बीजेपी के घोषणा पत्र को बताया 'झूठ पत्र', कहा- 'कोई विजन नहीं है इसीलिए...'