H

CG NEWS : इस विधानसभा में बना देश का पहला रेनबो मतदान केंद्र, थर्ड जेंडरों का हुआ भव्य स्वागत....

By: Shivani Hasti | Created At: 07 November 2023 07:03 AM


bannerAds Img
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है। बस्तर संभाग के कई विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित है जहां पर निष्पक्ष एवं शांतिपूवर्क चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही सभी वर्ग के मतदाताओं को विशेष सुविधाएं दी गई है जिसमें थर्ड जेंडरों का भी खास ध्यान रखा गया है। 20 सीटों पर ये मतदान हो रहा है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लखमा की किस्मत लगी दांव पर

Read More: CG BREAKING : सुकमा में नक्सलियों ने की फायरिंग, मतदान केंद्र पर हमला....

इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 40,78,681 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 19,93,937 पुरुष और 20,84,675 महिलाएं हैं। 69 अन्य मतदाता भी हैं।

Read More: .कल छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों में होगा मतदान, सुरक्षा के लिए हेलिकॉप्टर की ली मदद