H

भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ, वीडी शर्मा बोले- मप्र में ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे सभी सीटें

By: Ramakant Shukla | Created At: 12 February 2024 10:59 AM

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके बाद यहां पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई।इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झाबुआ में लोकसभा चुनाव के लिए तय किए गए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रदेश संगठन द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई।

bannerAds Img

हासिल करेंगे ऐतिहासिक जीत

कार्यालय के शुभारंभ के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा इस लोकसभा चुनाव में देशभर में 370 से अधिक सीटें और मध्यप्रदेश में सभी 29 सीटें ऐतिहासिक मतों से जीतेगी।

Read More: एमपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-ओले गिरने की संभावना