H

भोपाल में डेंगू का कहर, डेंगू पाजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत तक पहुंचा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 20 November 2023 11:15 AM


भोपाल की बात की जाए तो यहां डेंगू का कहर देखने को मिल रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 738 हो गई है। इसके साथ ही डेंगू पाजीटिविटी रेट बढ़कर अब दस प्रतिशत हो गया है।

banner
मध्य प्रदेश में बदलते मौसम के साथ ही डेंगू अपने पैर पसारता जा रहा है। वहीं राज्य की राजधानी भोपाल की बात की जाए तो यहां डेंगू का कहर देखने को मिल रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 738 हो गई है। इसके साथ ही डेंगू पाजीटिविटी रेट बढ़कर अब दस प्रतिशत हो गया है। वहीं सर्वे में हर 100 में से 5 फीसदी घरों में लार्वा मिल रहा है। रविवार को 98 सैंपल जांचे गए, इनमें से 9 की रिपोर्ट डेंगू पाजीटिव आई है।

2 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे किया गया

आपको बता दें कि, जनवरी से अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की डेंगू एलाइजा जांच की गई है, इनमें से 709 की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। यह आंकड़ा सिर्फ एलाइजा टेस्ट पाजीटिव लोगों के आधार पर दर्ज किया गया। रेपिड टेस्ट शामिल नहीं है। वहीं मलेरिया कार्यालय के अनुसार, शुक्रवार को 2 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे किया गया, इसमें 99 घर ऐसे हैं, जहां डेंगू लार्वा मिला।

डेंगू बुखार के लक्षण

डेंगू का प्रमुख लक्षण होता है, तेज बुखार, जिसका तापमान 104 डिग्री फैरेनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस) तक बढ़ सकता है।

डेंगू बुखार के कुछ मरीजों को पेट में दर्द और डायरिया भी हो सकता है।

कुछ मरीजों को डेंगू के साथ खांसी और सर्दी भी हो सकती है।

डेंगू इंफेक्शन से व्यक्ति काफी थक जाता है और अक्सर असमर्थ होता है।

डेंगू बुखार के लक्षणों में एक विशेषता है कि इसके साथ व्यक्ति की त्वचा पर लाल दाने निकल सकते हैं।

डेंगू के मरीजों को अक्सर जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है, जिसे डेंगू के इसके लक्षण “डेंगू फीवर” कहा जाता है।

डेंगू बुखार से बचने के उपाए

स्थानीय जनसंचालन के निर्देशों का पालन करें।

अपने घर के आस-पास की जगहों पर पानी जमा न होने दें।

मच्छर काटने से बचने के लिए मच्छर नेट्स का उपयोग करें।

डेंगू बुखार से बचने के लिए अपने घर को साफ-सुथरा रखें।

स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मच्छर प्रबंधन और डेंगू नियंत्रण के उपायों का समर्थन करें।

डेंगू वायरस मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है, इसलिए मच्छरों के काटने से बचें।