H

कांग्रेस ने सुमित्रा महाजन को दिया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर, बढ़ा सियासी पारा

By: Sanjay Purohit | Created At: 12 February 2024 08:22 AM


लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा तैयारियों में जुट गए हैं साथ ही दोनों दलों में सियासी पलटवार और जुबानी जंग भी तेज हो गई है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा तैयारियों में जुट गए हैं साथ ही दोनों दलों में सियासी पलटवार और जुबानी जंग भी तेज हो गई है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी बनने के लिए कांग्रेस ने पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को निमंत्रण दिया है। कांग्रेस ने ताई को पार्टी की सदस्यता लेकर कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है।

लगातार 8 बार रह चुकी है सांसद

कुछ दिन पूर्व सुमित्रा महाजन ने जय सियाराम के नारे के साथ कमलनाथ को भाजपा में आने का निमंत्रण दिया था। उन्होंने कहा था कि यदि विकास पसंद है तो पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब कांग्रेस के संभागिय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने सुमित्रा महाजन को पत्र लिखा है। गौरतलब है कि सुमित्रा महाजन इंदौर से 8 बार लगातार सांसद रह चुकी है।