H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

"जन आक्रोश यात्रा" का थीम सॉन्ग को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया पाकिस्तान प्रेम आरोप

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 18 September 2023 11:28 AM


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का पाकिस्तान के राजनीतिक दल PTI से थीम सॉन्ग चुराने का आरोप लगाया है।

banner
एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। चुनावी साल कांग्रेस पूरे राज्य में "जन आक्रोश यात्रा" निकाल रही है। वहीं कांग्रेस के "जन आक्रोश यात्रा" का थीम सॉन्ग विवादों में घिर गया है। थीम सॉन्ग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जमकर हमला बोला है। बीजेपी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर पाकिस्तान प्रेम और थीम सॉन्ग चुराने का आरोप लगाया है।

बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का पाकिस्तान के राजनीतिक दल PTI से थीम सॉन्ग चुराने का आरोप लगाया है। सलूजा ने ट्वीट पर लिखा है कि, चलो चलो इमरान खान के साथ की जगह कांग्रेस ने ‘चलो चलो कांग्रेस के साथ किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा को लेकर दो दिन पहले थीम सॉन्ग लॉन्च किया था। आपको बता दें कि, PTI इमरान खान का राजनीतिक दल है।

कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम

वहीं बीजेपी एमपी मीडिया विभाग के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने भी थीम सॉन्ग को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। आशीष अग्रवाल ट्वीट कर लिखा कि, जो आतंकवादियों को “जी” लगाते हो, तारीफ के कसीदे पढ़ते हो,जिनका जिन्ना प्रेम छलकता हो, उनसे और उम्मीद भी क्या ही की जा सकती है? देखिये, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम, MP में चुराया PTI का थीम सॉन्ग।