H

मध्य प्रदेश और भारत के भविष्य को लेकर डालें वोट: Amit Shah ने एमपी की जनता से की अपील

By: TISHA GUPTA | Created At: 30 October 2023 09:44 AM

उज्जैन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में मध्य प्रदेश का बंटाधार हो गया था। मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बनाने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है। इस बार का चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है।

bannerAds Img

अमित शाह ने आमसभा को किया संबोधित

बीते दिन गृहमंत्री अमित शाह ने उज्जैन जिले की सातों विधानसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों को यह बात समझनी होगी कि इस बार उन्हें विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री के चयन के लिए वोट नहीं डालना है, बल्कि मध्य प्रदेश और भारत के भविष्य को लेकर वोट डालना है।

18 सालों में काफी परिवर्तन आया है: अमित शाह

उन्होंने दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल की तुलना बीजेपी के कार्यकाल से की। गृहमंत्री शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 सालों की सरकार में काफी परिवर्तन आया है। दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में जहां मध्य प्रदेश का बजट 23000 करोड़ का हुआ करता था। यह बढ़कर अब 3,10,000 करोड़ का हो गया है। गृहमंत्री शाह ने कहा "जो मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य गुजरात से आते हैं। वे जब दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में महाकाल के दर्शन करने के लिए आते थे तो दाहोद निकलने के बाद नींद खुल जाती थी। जैसे ही मध्य प्रदेश की सीमा लगती थी वैसे ही गाड़ी गड्ढों में हिचकोले खाने लगती थी। जिससे पता चल जाता था कि मध्य प्रदेश आ गए हैं।"

Read More: बुधनी में अब नेता-अभिनेता और संत की भिड़ंत, आज नामांकन दाखिल करेंगे सीएम शिवराज और मिर्ची बाबा