H

T20 World Cup 2024 में ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत सबसे बड़ा खतरा - माइकल क्लार्क

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 30 May 2024 01:12 PM


ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारतीय टीम को T20 World Cup 2024 जीतने का सबसे प्रबल दावेदार बताया है।

bannerAds Img
T20 World Cup 2024 की तैयारी काफी जोरों पर है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर एक बयान दिया है। भारतीय टीम को इस बार भी T20 World Cup 2024 जीतने का प्रबल दावेदार पूर्व खिलाड़ी बात रहे है।

क्या है माइकल का बयान ?

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारतीय टीम को लेकर कहा कि, T20 World Cup 2024 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अगर कोई टीम बड़ा खतरा बना सकती है तो वो भारतीय टीम है। इसके अलावा क्लार्क ने भारतीय टीम को T20 World Cup 2024 जीतने का सबसे प्रबल दावेदार करार दिया है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि, भारतीय टीम हर विभाग में काफी अच्छी नजर आ रही है। भारत की टीम के सफर को रोकने के लिए किसी भी टीम का काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

11 साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार

भारतीय टीम पिछले कुछ सालों से ICC ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही है। आपको बता दें कि, भारतीय टीम आखिरी बार साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब जीती थी। पिछले 13 साल से भारत लगभग हर ICC इवेंट में सेमीफाइनल या फाइनल में तो जगह बनाती है। मगर वो ट्रॉफी जीत पाने में नाकाम रहा जाती है। वहीं अब रोहित शर्मा ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म करना चाहेगी। भारत की इस टीम में अनुभव तो है लेकिन कई खिलाड़ी अपने फॉर्म से जूझ रहे है।