H

रायबरेली-अमेठी पर प्रियंका गांधी बोलीं- अमेठी में सच्चाई की राजनीति होगी, हम मिलकर लड़ेंगे…

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 May 2024 09:22 AM


पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से लड़ने पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि, राहुल गांधी वायनाड से हारने वाले हैं। डरो मत भागो मत…

bannerAds Img
देश में चुनावी माहौल अपने पूरे शवाब पर है। राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच खूब जुबानी तीर छोड़े जा रहे है, इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोंप का दौर भी जारी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने और अमेठी सीट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं और आप उन्हें जानते हैं।

हम ये चुनाव हक के लिए लड़ेंगे

इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, 40 साल से वह अमेठी के मुद्दों से भलीभांति परिचित हैं। हम मिलकर लड़ेंगे और किशोरी लाल शर्मा की जीत सुनिश्चित करेंगे। अमेठी में सच्चाई की राजनीति होगी। अमेठी की समस्या हम जानते हैं। किशोरी जी अमेठी को करीब से जानते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि, हम ये चुनाव हक के लिए लड़ेंगे। आपको बता दें कि, यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। रायबरेली के मैदान ए जंग में राहुल गांधी हुंकार भरते हुए दिखाई देंगे।

डरो मत भागो मत…

वहीं बंगाल के बर्धमान में पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से लड़ने पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि, राहुल गांधी वायनाड से हारने वाले हैं। डरो मत भागो मत… इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि, सोनिया भी डरकर राजस्थान गईं। राहुल रायबरेली का रास्ता खोज रहे है। राहुल भागकर रायबरेली पहुंच गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, राहुल गांधी के चेले कह रहे थे कि, अमेठी जाएंगे। राहुल अमेठी सीट से लड़ने से डर रहे थे।