H

प्रचंड हार के डर से दिग्विजय सिंह बैलेट पेपर की बात कह रहे हैं - वीडी शर्मा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 April 2024 11:10 AM


अहाके के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, छिंदवाड़ा राममय हो गया है। शेष बचा हुआ है वो आगे हो जाएगा।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। पहले चरण के चुनाव से पहले एमपी में कांग्रेस और बीजेपी के बीच खूब बयानबाजी शुरू हो गई है। इसके अलावा दल-बदल का खेल भी जारी है। आज सुबह कमलनाथ के बेहद करीबी और छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके बीजेपी में शामिल हो गए है। अहाके के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, छिंदवाड़ा राममय हो गया है। शेष बचा हुआ है वो आगे हो जाएगा।

दिग्विजय सिंह सबसे बड़े जयचंद है

वहीं एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को सबसे बड़ा जयचंद करार दिया है। खजुराहो से बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि, देश के अंदर सबसे बड़े जयचंद का नाम दिग्विजय सिंह है। दिग्विजय सिंह शहीद और सेना पर सवाल उठाते आए हैं। वहीं दिग्विजय सिंह के बैलेट पेपर से चुनाव कराने वाले बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, प्रचंड हार की डर से दिग्विजय सिंह बैलेट पेपर की बात कह रहे हैं, उनकी जमानत जब्त होगी, इसलिए पहले दिन से ही बहाना ढूंढ रहे हैं।

मंत्री पुत्र मारपीट मामले पर बोले वीडी शर्मा

वहीं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे द्वारा मारपीट के मामले को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, गुंडागर्दी करने का किसी को अधिकार नहीं है। न इस पक्ष को अधिकार है न उस पक्ष को। खजुराहो से बीजेपी सांसद ने कहा कि, जिसने गलत किया होगा कानून उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा।