H

Bharat Jodo Nyay Yatra पर अखिलेश यादव का बयान, बोले - कई बड़े आयोजन होते हैं लेकिन हमें…

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 February 2024 09:47 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया एलायंस के तहत यूपी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 11 सीटें कांग्रेस को दी है।

bannerAds Img
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने इस बयान में भारतीय जनता पार्टी को भी घेरने की कोशिश की। सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि, कई बड़े आयोजन होते हैं, लेकिन हमें आमंत्रित नहीं किया जाता है।

अखिलेश को नहीं मिला न्याय यात्रा का निमंत्रण

आपको बता दें कि, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया एलायंस के तहत यूपी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 11 सीटें कांग्रेस को दी है। वहीं दूसरी तरफ सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए निमंत्रण नहीं मिला है।

न्याय यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा

देश में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिनों की अवधि में 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6,200 किलोमीटर की होगी और ये ज्यादातर बसों पर होगी। इसके साथ ही यह यात्रा बीच-बीच में यह पदयात्रा का भी रूप लेगी। न्याय यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा।