H

सीएम डॉ. मोहन यादव ने छोटे तालाब की साफ-सफाई के साथ ही श्रमदान भी किया...

By: Richa Gupta | Created At: 06 June 2024 07:38 AM


विश्व पर्यावरण दिवस पर नमामि गंगे अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जल स्रोत के संरक्षण और पुनः जीवित करने के लिए बड़े अभियान की शुरुआत की थी।

bannerAds Img
विश्व पर्यावरण दिवस पर नमामि गंगे अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जल स्रोत के संरक्षण और पुनः जीवित करने के लिए बड़े अभियान की शुरुआत की थी। इसी कड़ी में आज राजधानी भोपाल के छोटा तालाब में स्थित वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के तहत छोटे तालाब की साफ सफाई की साथ ही श्रमदान भी किया। इस अभियान में एमपी सरकार नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, खेल मंत्री विश्वास सारंग और बीजेपी के कई नेता शामिल हुए।

गंगा दशहरा तक यह अभियान जारी रहेगा

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 16 जून को आने वाली गंगा दशहरा तक यह अभियान जारी रहेगा। इसके अलावा आज दिल्ली जाकर एनडीए की बैठक में शामिल होने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि दिल्ली तो जाना ही है। दिल्ली जाने का आनंद अलग है। हमने 29 के 29 कमल खिलाए है फिर एक बार मोदी सरकार का नारा साकार हुआ है। संसदीय दल की मीटिंग के बाद बाद में आगे बढ़ेंगे। नई सरकार सबको साथ लेकर चलेगी।