H

खड़गे-अखिलेश की प्रेसवार्ता आज लखनऊ में, 17 मई को अमेठी-रायबरेली में राहुल संग दिखेंगे सपा प्रमुख

By: Ramakant Shukla | Created At: 15 May 2024 05:12 AM


इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रदेश में पांचवें चरण के मतदान से पहले पूरी ताकत लगा दी है। गठबंधन के नेताओं के कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। 15 मई को सुबह 10.30 बजे लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ताज होटल में इंडिया गठबंधन की प्रेसवार्ता होगी। इसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।

bannerAds Img
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रदेश में पांचवें चरण के मतदान से पहले पूरी ताकत लगा दी है। गठबंधन के नेताओं के कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। 15 मई को सुबह 10.30 बजे लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ताज होटल में इंडिया गठबंधन की प्रेसवार्ता होगी। इसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता के बाद खड़गे अमेठी, रायबरेली में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। जबकि 17 मई को राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अमेठी, रायबरेली में संयुक्त सभा भी प्रस्तावित है। बता दें कि आगे के चरणों में कौशांबी, मोहनलालगंज, बाराबंकी और बांसगांव आदि सुरक्षित सीटें हैं। जहां के दलित मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद मैदान में हैं। इंडिया गठबंधन को उम्मीद है कि इसका असर अन्य आसपास की सीटों पर भी पड़ेगा।

दिग्विजय सिंह की आज झांसी और कल प्रयागराज में सभा

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 15 मई को शाम पांच बजे ललितपुर के मेहरौनी में झांसी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन में सभा करेंगे। वहीं रात 8.30 बजे मऊरानीपुर झांसी में भी सभा करेंगे। इसी क्रम में दिग्विजय सिंह 16 मई को सुबह 11 बजे प्रयागराज में कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के समर्थन में प्रेसवार्ता करेंगे। दोपहर 1 बजे करछना में सभा को भी संबोधित करेंगे। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण कुमार यादव झांसी में प्रेसवार्ता करेंगे।