नेताओं के बीजेपी छोड़ने पर अजय विश्नोई ने कहा चुनावी साल में आने-जाने का दौर चलता रहता है। कुछ निराश होकर छोड़ते हैं तो कुछ उम्मीद में छोड़ते हैं। जब उम्मीद पूरी नहीं होती तो नाराजगी हताशा में बदल जाती है, इसलिए नेता पार्टी छोड़ते हैं और दूसरे दलों में जाते हैं।’ हालांकि अजय विश्नोई ने अपने पार्टी छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है।
पाटन सीट से चुनाव जीते थे
बता दें कि अजय विश्वोई बीजेपी के सीनियर विधायक हैं। वह 2018 में पाटन सीट से चुनाव जीते थे। अजय विश्वोई शिवराज सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन 2020 में जब शिवराज सरकार बनी तो वह मंत्री पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे थे। लेकिन उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। जिसके बाद उनकी नाराजगी समय-समय पर सामने आती रही है। हाल ही में उन्होंने शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि चुनाव से इतने पहले मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जाना चाहिए था। क्योंकि मंत्रियों के पास कामकाज के लिए समय नहीं रहेगा।
अफवाह फैलाना कांग्रेस का काम
मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई नेता अब तक पार्टी छोड़ चुके हैं। लेकिन अक्सर अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुखर रहने वाले एक विधायक के भी कांग्रेस में जाने की चर्चा सियासी गलियारों में तेजी से चल रही थी। लेकिन जब विधायक से इस मुद्दे पर सवाल किया तो उन्होंने अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने अफवाह फैलाना कांग्रेस का काम। कमलनाथ ही नहीं बल्कि उनके राष्ट्रीय नेता भी इसी लाइन पर चलते हैं। कई प्रकार की अफवाह चुनावी दौड़ में चल रही। अफवाहों से रहे सभी सावधान।
Read More: भूमि पट्टा वितरण कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने दोहराया संकल्प, प्रदेश में कोई जमीन और आवास के बगैर नहीं रहेगा