H

लोकसभा चुनाव से पहले एमपी कांग्रेस को फिर लगा झटका

By: Ramakant Shukla | Created At: 08 February 2024 08:06 AM

लोकसभा चुनाव से पहले एमपी में कांग्रेस बिखरती जा रही है। आज कांग्रेस को एक बार फिर जोर का झटका लगा है। कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष और पूर्व महाअधिवक्ता शशांक शेखर हुए बीजेपी में शामिल हो गए। शेखर ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और डॉ.नरोत्तम मिश्रा, विधायक संजय पाठक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहे।

bannerAds Img

इसलिए बदली पार्टी

शशांक शेखर ने साफ किया कि उनकी सनातन मूल्यों में गहरी आस्था है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण की कांगेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उपेक्षा से उन्हें गहरा दुख हुआ। तभी से पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने देश-दुनिया में जो प्रतिमान दर्ज किए और विकसित भारत की दिशा में जारी ठोस प्रयासों ने भी भाजपा के प्रति आकर्षण बढ़ाया।